{"_id":"62321a6f8f9523326441b77b","slug":"dispute-raibaraily-news-lko621958355","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर तक चले। पुलिस अधीक्षक आवास के पास हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाले छात्र केंद्रीय विद्यालय के हैं। बताते हैं कि मारपीट करते-करते छात्र एसपी आवास परिसर में घुस गए थे। मामला जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और छात्रों को दबोच लिया। घायल छात्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार शाम करीब पांच बजे के आसपास छात्रों के दो गुट पुलिस अधीक्षक आवास के पास आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुुआ।
इसके बाद दोनों तरफ से लात-घूंसे शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि ईंट-पत्थर चल गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मारपीट के दौरान कुछ छात्र एसपी आवास परिसर में घुस गए।
विज्ञापन
एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस पहुंची तो कुछ छात्र मौके से भाग गए। मारपीट में शहर के मलिकमऊ कॉलोनी निवासी छात्र किशन घायल हुआ।
कार्यवाहक कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के गुटों के बीच मारपीट और ईंट-पत्थर चले थे। इसमें छात्र किशन घायल हुआ।
घायल छात्र की तहरीर पर राजकीय कॉलोनी के रहने वाले सचिन, नया पुरवा निवासी सचिन, रतापुर निवासी सुुमित श्रीवास्तव, मिल एरिया थाना क्षेत्र के कलंदरपुर निवासी बउवा उर्फ हेमंत के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य छात्रों के बारे में पड़ताल कराई जा रही है।