{"_id":"60dca4aa8ebc3ec1ff08fd1f","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5848797126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दो युवकों ने मचाया उत्पात, विरोध में दुकानदार को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दो युवकों ने मचाया उत्पात, विरोध में दुकानदार को घोंपा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। रौला गांव की बाजार में मंगलवार शाम दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकानदारों व ग्राहकों की पिटाई की। विरोध करने पर नाई को दुकान के अंदर घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना के बाद मौके से भाग गए।
रौला गांव में मंगलवार को बाजार लगती है। इसमें आसपास के दुकानदार आते हैं। स्थानीय लोग खरीदारी करते हैं। शाम को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा निवासी शोले सिंह व डोमापुर निवासी सूरज सिंह शराब के नशे में पहले बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों के साथ अभद्रता की बाद में मारपीट करते हुए हंगामा करने लगे।
मुर्गे की दुकान लगाए दुकानदार को पीटा। उसका चाकू छीन लिया। रौला गांव निवासी पवन कुमार नाई ने जब इसका विरोध तो दोनों युवकों ने दुकान के अंदर घुसकर उसकी पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का आरोप है कि आरोपी बाजार में आने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली करते हैं। एसओ बृजमोहन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।