फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

एसओ के रवैये पर भाजपाइयों में आक्रोश, 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं

Fri, 09 Apr 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
dispute
रायबरेली। भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिम अखिलेश तिवारी की पिटाई के मामले में 24 घंटे बाद भी मिल एरिया थानेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे भाजपाइयों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पूर्व नगर अध्यक्ष ने थानेदार की बर्खास्तगी की मांग की है और कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो एसपी दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी में चल रही खींचतान के बीच अखिलेश तिवारी को न्याय मिल पाएगा, यही चर्चा जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को लूट की सूचना देने पर मिल एरिया थानेदार बृजेश राय ने नगर अध्यक्ष पश्चिमी अखिलेश तिवारी के साथ न सिर्फ धक्कामुक्की, बल्कि मारपीट कर पुलिस जीप पर बैठाकर लॉकअप में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना-प्रदर्शन किया तो नगर अध्यक्ष को छोड़ा गया था। थानेदार पर कार्रवाई का भरोसा देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया था। इसके बावजूद थानेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा है कि भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट करने वाले थानेदार को यदि 24 घंटे के अंदर बर्खास्त नहीं किया गया तो एसपी दफ्तर में धरना-प्रदर्शन होगा।
बताया जा रहा है कि यह मुद्दा लखनऊ में बैठे भाजपा नेताओं व मंत्रियों तक पहुंच गया है। इसको लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की खूब किरकिरी भी हो रही है। खासकर बवाल के बाद जिलाध्यक्ष के मौके पर न पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों में गहरी नाराजगी है।
विवाद से जुड़े हर बिंदु पर जांच कर रहे एएसपी
नगर अध्यक्ष पश्चिमी और थानेदार के बीच हुए विवाद के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को दी गई है। एएसपी विवाद से जुड़े हर बिंदु पर पड़ताल कर रहे हैं। वह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि विवाद की असल वजह क्या रहा। एएसपी का कहना है कि जल्द वह अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी और मिल एरिया थानेदार के विवाद के मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच में विवाद की वजह सामने आ जाएगी।
- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed