{"_id":"605f6cbd8ebc3e5908695231","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5717130163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में पान खाकर थूकने पर मारपीट, कार के शीशे तोड़, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में पान खाकर थूकने पर मारपीट, कार के शीशे तोड़, शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कस्बा जगतपुर में लक्ष्मणपुर रोड स्थित डाकघर में पान खाकर थूकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से दूसरे पक्ष की कार के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
शनिवार को डाकघर में कामकाज चल रहा था। करीब साढ़े 10 बजे परिसर में ही एक व्यक्ति के थूकने पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए।
इस दौरान मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की कार के पीछे का शीशा भी तोड़ दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस न कार के साथ ही अन्य लोगों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने चंद्र विजय सिंह, अनुपम सिंह निवासी पूरे झाम सिंह मजरे गोकुलपुर रोझइया, सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह, उदय प्रताप निवासी चिचौली का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कोतवाल अजीत विद्यार्थी का कहना है कि कार का शीशा तोड़ने की तहरीर नहीं मिली है। पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।