Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Disability certificates will be made in eight blocks

Raebareli News: आठ से ब्लॉक में बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Fri, 04 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 04 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Disability certificates will be made in eight blocks
सीतापुर। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांगों को अब प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शिविर लगेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाएगी। बीईओ को प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी बीएसए को दी गई है। ये शिविर प्रत्येक ब्लॉक पर आठ जुलाई से 26 अगस्त तक लगेंगे। बीईओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वह विद्यार्थियोंं तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। विद्यार्थियों को शिविर तक लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


ब्लॉक में लगने वाले शिविर के स्थान व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बीईओ की होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित तिथि पर पहुंचकर प्रमाणपत्र बनवाएगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमाणपत्र बनवाने का शेड्यूल तय कर दिया गया है। बीईओ इसका अधिक से अधिक प्रचार कर विद्यार्थियों को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन तिथियों में लगेंगे शिविर
आठ जुलाई को प्राथमिक विद्यालय सिधौली, 10 जुलाई को बीआरसी हरगांव, 11 जुलाई को बीआरसी महमूदाबाद, 15 जुलाई को बीआरसी महोली, 17 जुलाई को बीआरसी बिसवां, 18 जुलाई बीआरसी मिश्रिख, 22 जुलाई बीआरसी सकरन, 24 जुलाई बीआरसी कमलापुर, 25 जुलाई बीआरसी बेहटा, 29 जुलाई बीआरसी लहरपुर, 31 जुलाई बीआरसी रामपुर मथुरा, एक अगस्त बीआरसी खैराबाद, पांच अगस्त बीआरसी रेउसा, सात अगस्त बीआरसी परसेंडी, 8 अगस्त बीआरसी गोंदलामऊ, 12 अगस्त बीआरसी पहला, 19 अगस्त बीआरसी एलिया, 21 अगस्त बीआरसी पिसावां, 22 अगस्त बीआरसी मछरेहटा व 26 अगस्त कंपोजिट विद्यालय अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed