फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dios

डीआईओएस ने विद्यालयों का निरीक्षण कर देखी तैयारियां

Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dios
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस स्थित तीनों माध्यमिक विद्यालयों का जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन वर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। विद्यालयों में 16 अगस्त से भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू होनी है, इसलिए डीआईओएस ने अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका से टीम बुलवाकर अपने सामने विद्यालय का सैनिटाइजेशन भी कराया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू होने को देखते हुए जायस स्थित तीनों इंटर कालेजों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले मलिक मोहम्मद इंटर कॉलेज जायस पहुंचे। नगर पालिका परिषद जायस से टीम बुलवा कर सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से छात्रों के बैठने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद डीआईओएस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस का निरीक्षण किया। सैनिटाइजेशन के बाद अभिलेखीय जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक डायरी न मिलने पर प्रधानाचार्य शशि को फटकार लगाई। व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज जायस का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों को खंगाला। प्रभारी प्रधानाचार्य रघुनाथ मौर्य ने बताया कि छात्र संख्या 216 है। पर्याप्त शिक्षक नहीं है। डीआईओएस ने शिक्षकों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed