{"_id":"6349a24edd5a6957d24d1372","slug":"died-raibaraily-news-lko652881938","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौध की रात पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौध की रात पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। झगड़े के बाद युवक ने पत्नी की डंडे से जमकर पिटाई की। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुबख्शगंज के पूरे सोमवंशी मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार रात बच्चूलाल का पत्नी विंदेश्वरी (40) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दंपती में झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। फिर डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया।
विंदेश्वरी की करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका गुरुबख्शगंज के सरैया गांव में था। सूचना पाकर सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थानेदार का कहना है कि दोनों ने शराब पी और फिर झगड़ा किया, जिससे यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
पांच बेटे और दो बेटियों में रोना पिटना मचा
विंदेश्वरी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। मां की मौत के बाद इनके आंसू नहीं थम रहे हैं। बच्चों ने बताया कि मां का पिता से झगड़ा हुआ था। पहले डंडे से पीटा। मां के चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि आवाज न निकले और फिर गला दबाकर मार डाला। यह कहकर बच्चे बिलख पड़े।