फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

संदिग्ध हालात में गांव के बाहर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
died
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुर मजरे उड़वा गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव गांव के पास पड़ा मिला। घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक घर में रहकर खेती करता था। उसकी मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्येंद्र कुमार (22) बुधवार रात खाना खाने के बाद दरवाजे पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे घर के लोग उठे तो देखा कि सत्येंद्र अपनी चारपाई पर नहीं है। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों को सत्येंद्र गांव के बाहर पड़ा मिला। इसकी सूचना उसके घरवालों को दी गई। उसे सीएचसी जगतपुर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। परिवारीजनों ने बताया है कि गांव में कई लोगों से रंजिश है। हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रामनरेश व माता सरजू देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक की दो बहनें शीलू और सरिता के अलावा भाई सतीश, आशीष, सचिन हैं। मृतक सबसे बड़ा था। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने घटना की जांच की। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed