फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DHA Sultanpur went on to capture the Shield

डीएचए सुल्तानपुर ने शील्ड पर जमाया कब्जा

Sun, 31 Jan 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
DHA Sultanpur went on to capture the Shield
श्रीबरखंडी स्मारक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएचए सुल्तानपुर ने स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी को शिकस्त देकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व सहायक कोच राम औतार मिश्र और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सीडीओ विजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल में हॉकी खेल को बढ़ावा देने का अच्छा प्रयास है। इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा।

इससे पहले अतिथियों के साथ पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के नौशाद ने सातवें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


इसके बाद डीएचए सुल्तानपुर के खिलाड़ी शहनवाज ने 16वें, गौरव ने 40 मिनट में गोल करके टीम को 2-1 से आगे कर दिया। वाराणसी के खिलाड़ी शिवाकांत ने 49वें मिनट में गोल करके टीम को 2-2 की बराबरी पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंतिम 62वें मिनट में दीपक ने गोल करके सुल्तानपुर को 3-2 से जीत दिला दी। मैच में निर्णायक दिनेश कुमार, सूरज कुमार, स्कोरर प्रमोद सिंह, राकेश सिंह रहे।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमंत प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. टीएन त्रिपाठी, अरविंद शुक्ल, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed