फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deputy Chief Minister will not come, today Kanya Sumangala scheme will be launched

नहीं आएंगे उप मुख्यमंत्री, कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ आज

Fri, 25 Oct 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will not come, today Kanya Sumangala scheme will be launched
रायबरेली। कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ करने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को नहीं आएंगे। गुरुवार देरशाम उनके आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। हालांकि इंदिरा गांधी सभागार में दोपहर एक बजे योजना का शुभारंभ जिले के भाजपा विधायक करेंगे। पूरे प्रदेश में एक साथ कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ 25 अक्तूबर को होना है।
विज्ञापन

सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को कार्यक्रम में शामिल होना है। सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को आना था। गुरुवार देरशाम उनके आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हालांकि कार्यक्रम इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित होगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के लाभ के लिए अब तक जिला प्रोबेशन कार्यालय में 2400 लोगों ने योजना के लाभ के लिए पंजीयन करा दिया है। इसके अलावा योजना के लाभ के लिए अब तक 900 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन भी किया है। कन्या सुमंगला योजना शुरू कराने के लिए तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। अधिक से अधिक आवेदनों का सत्यापन कराकर पहले ही दिन प्रमाणपत्र दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed