{"_id":"5f7a26fe8ebc3e67a03353b6","slug":"demonstration-demanding-removal-of-hathras-dm-raibaraily-news-lko5435580193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के डीएम को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के डीएम को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
रायबरेली। हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। कांग्रेसियों ने रविवार को शहीद चौक पर प्रदर्शन किया। हाथरस के डीएम को बर्खास्त करने की मांग उठाई। घटना में शामिल आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई की वकालत भी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पंकज सोनकर, हाफिज रियाज, मुन्ना घोसी समेत काफी कांग्रेसी मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।