फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Deer found dead in a field

दरसवां गांव के खेत में मृत मिला हिरन

Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deer found dead in a field
रायबरेली में एक खेत में मृत मिला हिरन - फोटो : अमर उजाला
सलोन कोतवाली क्षेत्र के दरसवां गांव के किनारे शनिवार सुबह हिरन मृत पड़ा मिला। वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी शिकारी ने हिरन को मार दिया है या फिर प्यास की तड़प से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फिलहाल पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। कोतवाली क्षेत्र के दरसवां गांव के पास सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो वहां एक हिरन मृत मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूची चौकी प्रभारी राजेश यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन रक्षक संजय यादव, दयाराम टीम के साथ गांव पहुंचे। मृत हिरन को कब्जे में लेकर रेंज ऑफिस सलोन ले गए। पशु चिकित्सालय सलोन में पीएम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नदी के किनारे कुछ हिरन देखे गए हैं। हो सकता है कि पानी की तलाश में गांव की तरफ आया हो और पानी न मिलने से उसकी मौत हो गई हो या फिर किसी ने शिकारी ने मार दिया हो। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed