{"_id":"6182c885d91e7036066aa0e7","slug":"decorated-the-house-courtyard-the-joy-of-every-diwali-raibaraily-news-lko6030705145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए घर आंगन, हर दिवाली का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए घर आंगन, हर दिवाली का उल्लास
विज्ञापन
रायबरेली। दीपों के पर्व दिवाली पर बुधवार को जिले भर में लोगों में उल्लास देखने को मिला। कोई घर को झालरों और दीपों से सजाकर रोशन करता रहा तो कोई बाजार में गणेश-लक्ष्मी, चूरा, गट्टा, लइया व सजावटी समान खरीदता नजर आया। बुधवार को भी बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे।
कपड़े और सोने-चांदी के जेवरों की दुकानों पर लोगों का भीड़ रही। गणेश-लक्ष्मी की फोटो बने चांदी के सिक्कों की खूब डिमांड रही। लोगों ने दोपहिया व चार पहिया वाहन, बर्तन और कपड़े खरीदे। व्यापारी नेताओं के मुताबिक बुधवार को करीब 50 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
दिवाली का जोश धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। धनतेरस को वाहन, सर्राफ, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़ा व अन्य बाजारों में भी खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का उत्साह बुधवार को भी कायम रहा।
विज्ञापन
खासतौर से मिठाई की दुकान में काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, चूरा, गट्टा, लइया व सजावटी सामान आदि की खूब खरीदारी की। साफ-सफाई के साथ ही घरों को सजाने का काम भी दिन भर चला।
झालरों से घरों को सजाया गया। दीयों का क्रेज इस बार खूब देखने को मिल रहा है। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा और पंकज मुरारका का कहना है कि दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह है। कोरोना के चलते दो साल बाद दिवाली पर ऐसा माहौल दिख रहा है। अनुमान है कि तकरीबन 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें गुलजार
दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की सभी घरों में पूजा होती है। यही वजह रही कि गणेश-लक्ष्मी की दुकानों पर देर रात मूर्तियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
भीड़ ने लगाया जाम
शहर में बुधवार को हर तरफ जाम नजर आया। ऐसे में दिवाली की खरीदारी करने निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुपर मार्केट, हाथी पार्क, जिला अस्पताल चौराहा, दीवानी चौराहा, कहारों का अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड पर भीड़भाड़ रही। बड़े वाहनों को शहर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। बावजूद इसके लोगों की उमड़ी भीड़ के चलते जाम की समस्या रही। ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश कुमार गुप्ता का कहना था कि जाम से राहत दिलाने के लिए प्रयास किए गए।