{"_id":"688a68018186f116760cfed4","slug":"death-of-the-businessman-injured-in-the-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-138148-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हादसे में घायल व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हादसे में घायल व्यापारी की मौत
Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलोन में व्यापारी की मौत के घर के बाहर लगी भीड़।
सलोन (रायबरेली)। कस्बे में मंगलवार को सड़क हादसे में घायल किराना व्यापारी की मौत हो गई। उनका एम्स में इलाज चल रहा था। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बुधवार को शोक में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सलोन कस्बे के रहने वाले किराना व्यवसायी संतोष गुप्ता के पुत्र चंदन गुप्ता (25) मंगलवार शाम किसी काम से बाइक से अतागंज उसरी जा रहे थे। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो खाई में पलट गई थी। बोलेरो सवार प्रतापगढ़ जिले के पीरूपुर निवासी संतोष यादव, सुमन यादव, रामराज, अमित यादव, अशफाक, अजय कुमार चालक कीरतपुर निवासी राजकुमार घायल हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चंदन की हालत नाजुक होने पर एम्स रेफर किया गया, जहां रात में उनकी मौत हो गई।
बुधवार को शव घर पहुंचा, तो परिवार के लोग बदहवास से हो गए। इकलौते भाई की मौत से चार बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। किराना व्यापारी की मौत से कस्बे में दुकानें बंद रहीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोनू अरोड़ा, संतोष मोदनवाल, गोपाल मोदनवाल, लवी गुप्ता, प्रांशु रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, प्रखर रस्तोगी, दिनेश साहू, आर्चित कौशल, रॉकी सरदार, कैनी सरदार, गगन सिंह, अमरनाथ रस्तोगी, आशीष रस्तोगी ने शोक संवेदना व्यक्त की।