फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dead body

सेना के जवान का शव पहुंचा तो हर किसी की आंखें हुईं नम

Thu, 20 May 2021 07:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
dead body
डलमऊ (रायबरेली)। थल सेना में हवलदार के पद पर भटिंडा (पंजाब) में तैनात रहे अवधेश कुमार का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बनियानी मजरे सरायं दिलावर गांव लाया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ डलमऊ के गंगा तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। पिता ने मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के लिए गांव का हर व्यक्ति पहुंचा। अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन

पूरे बनिायीनी मजरे सरायं दिलावर गांव निवासी अवधेश कुमार सेना में हवलदार के पद पर तैनात था। पंजाब के भटिंडा में सोमवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह लगभग 10 बजे दिवंगत हवलदार का पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो हर व्यक्ति अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गया। परिवारीजनों को दहाड़े मारकर बिलखते हुए देख हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े।
पत्नी अंकिता, भाई अरविंद कुमार, मां पुष्पा देवी पार्थिव शरीर से चिपक कर दहाड़े मारकर रोने लगी। मां कहती रही, बेटा हमको छोड़कर कहां चले गए। दो वर्षीय पुत्र अभ्यांश भी बिलखता रहा।
दिवंगत हवलदार का अंतिम संस्कार प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में गंगा तट डलमऊ पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पार्थिव शरीर को तिरंगे से ढका गया।
सूबेदार वीके सिंह और हवलदार अंकित कुमार ने सलामी दी, फिर राष्ट्रीय ध्वज दिवंगत के पिता रामकुमार को सौंपा। उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाया। 66 बटालियन रायबरेली एनसीसी के सूबेदार सुधीर सिंह, हवलदार मनोज कुमार व भूपेंद्र ने भी सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी।
दिवंगत हवलदार के पार्थिव शरीर को गांव से डलमऊ गंगा तट तक ले जाते समय रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अवधेश कुमार अमर रहे, वीर सपूत अमर रहे.. के नारे गूंजते रहे।

अंत्येष्टि के समय गंगा तट पर परिवारीजनों, अधिकारियों, पुलिस के साथ ही काफी संख्या में लोग जुटे। पिता ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव, रमेश जायसवाल, वीरेंद्र कुमार व रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed