{"_id":"69e7d62eb97fcb60a70d6e56","slug":"dead-body-of-a-youth-found-drenched-in-blood-raebareli-news-c-101-1-slko1031-155995-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खून से लथपथ मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खून से लथपथ मिला युवक का शव
विज्ञापन
शिवगढ़। शिवगढ़-बछरावां मार्ग स्थित नरबिला पुल के पास मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मिला। सिर, हाथ, पैर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस सड़क हादसे में युवक की मौत होने की आशंका जता रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उनका भतीजा संदीप मानसिक रूप से बीमार रहता था। सोमवार शाम साढ़े छह बजे घर से कहीं चला गया था। इससे पहले भी कई बार घर से बिना बताए चला जाता था। कपड़े भी फड़ डालता था। खोजबीन के बाद भी भतीजे का कुछ पता नहीं चल पाया था। सुबह नरबिला पुल के पास भतीजे का शव मिलने की जानकारी मिली। चाचा ने घटना की जांच कराए जाने की मांग की है।
उधर, शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत की सही वजह सामने आएगी। हालांकि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।