{"_id":"59a05e544f1c1bb87e8b47fb","slug":"dcm-kills-woman-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने मां-बेटी को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने मां-बेटी को रौंदा, महिला की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को भदोखर थाना क्षेत्र के कलसहा गांव में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मंदिर जा रही मां-बेटी को बेकाबू डीसीएम ने रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से ग्रामीण आक्रोेशित हो गए। पुलिस के देर से पहुंचने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनकी पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई।
हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी रही। मृतका की घायल बेटी का प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को डीसीएम समेत पकड़ लिया, लेकिन वह जिला अस्पताल से चकमा देकर चालक भाग निकला।
कलसहा गांव निवासी सीमा देवी (42) अपनी बेटी बिटूला (22) के साथ गांव के निकट शिव मंदिर में पूजा करने पैदल जा रही थी। इसी दौरान मुंशीगंज की ओर से डलमऊ की ओर जा रही एक बेकाबू डीसीएम ने मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गई। ग्रामीण हरिश्चंद्र, मोहित, रजनीश, कल्लूू व भगत ने बाइक से दौड़ाकर चालक को खागीपुर सड़वा गांव के पास डीसीएम समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
घायल मां-बेटी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बावजूद पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के लेट पहुंचने और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली ने पहुंचकर कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।