{"_id":"61549b998ebc3e04de6187ca","slug":"daughters-show-patience-and-courage-in-trouble-raibaraily-news-lko5978441178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में धैर्य और साहस का परिचय दें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत में धैर्य और साहस का परिचय दें बेटियां
विज्ञापन
जगतपुर में पुलिस की पाठशाला में शामिल बच्चे।
- फोटो : RAIBARAILY
जगतपुर (रायबरेली)। आपके साथ कोई छींटाकशी कर रहा है या फिर मारपीट करने पर आमादा है तो घबराएं नहीं, बल्कि साहस का परिचय दें। बिना डरे हेल्पलाइन नंबर 1090 या फिर यूपी-112 नंबर पर फोन करें। कुछ ही देर में पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।
बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। बस जरूरत है कि वह किसी से डरे नहीं और अपनी कामयाबी के लिए डटकर मुकाबला करें। सरकार महिला सुरक्षा व अपराध रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है।
इसके तहत छात्राओं को जागरूक करके उन्हें न्याय दिलाया जा रहा है। जगतपुर के डॉॅ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज धोबहा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को लगी पुलिस की पाठशाला में कुछ इसी अंदाज में सीओ सदर महिपाल पाठक ने छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि साल दर साल सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह चिंता की बात है। जरूरी है कि यातायात नियमों का पालन करके स्वयं के साथ दूसरों की जान बचाएं। खासकर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।
सीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय नशा न करें। गाड़ी धीमी रफ्तार से चलाएं। सड़क पर मुड़ते समय दाएं-बाएं जरूर ध्यान दें। छात्र-छात्राएं स्वयं के साथ अपने परिवारीजनों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दें।
यदि उनके परिवारीजन उन्हें छोड़ने स्कूल आते हैं तो उनसे कहें कि पहले हेलमेट लगाएं, तभी उनके साथ ही स्कूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और खुलकर अपनी बात हर मंच पर रखनी चाहिए।
इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक दिलीप जयंत ने सीओ सदर को फूल माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद कुमार सिंह, रोशनलाल, राजेंद्र कुमार, द्वारिका मिश्रा, शिवम, जयंत मौजूद रहे।
छात्र-छात्राएं ही देश का भविष्य हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्य को समझें और खुद के साथ दूसरों को भी यातायात नियम का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
जय प्रकाश, प्रधानाचार्य
छात्र-छात्राएं अपनी हर समस्या का निदान पाने के लिए खुलकर अपनी बात कहें। पुलिस उनकी हर मदद के लिए तैयार है। कोई परेशानी होने पर 1090 पर फोन करें। पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। छात्र-छात्राएं निडर और निर्भीक होकर अपनी बात हम तक पहुंचाएं।
शिवबाबू, उपनिरीक्षक
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस चौपाल में छात्र-छात्राओं को जो जानकारियां दी जा रही हैं, वह जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आप सभी लोग चौपाल के माध्यम से चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों को नोट करें और किसी भी समय जरूरत पड़ने पर उन्हें कॉल कर पुलिस की मदद लें।
दिलीप जयंत, प्रबंधक
दूर कराई जाए जाम की समस्या
छात्राएं उपासना, राखी चौधरी, खुशी कहती हैं कि जाम की स्थिति बनी रहती हैं। निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आवागमन बेहतर हो सके।
कड़ाई से कराएं नियमों का पालन
छात्राएं रिसका, लक्ष्मी, अंशिका, निधि कहती हैं कि महिला अपराध रोकने के लिए सरकार की तरफ से योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इनका कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है। यदि कड़ाई से नियमों का पालन किया जाए तो महिला संबंधित घटनाओं में कमी आ सकती है।
सख्ती बरती जाए
छात्र शिवा, सुमित, विपिन कुमार का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि लोग तेज रफ्तार वाहन से चलाते हैं। महज चालान करके छोड़ दिया जाता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रचार-प्रसार बेहतर हो
छात्र सतीश, सर्वेश साहू, प्रवीण कुमार, शैलेंद्र और छात्राएं सारिका, रचना देवी कहती हैं कि सड़क हादसे प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसलिए सबका दायित्व है कि यातायात नियमों का पालन करें खुद के साथ दूसरे को ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।