फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dalmau team of girls became the winner in volleyball

वालीबॉल में बालिकाओं की डलमऊ टीम बनी विजेता

Sat, 23 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dalmau team of girls became the winner in volleyball
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अमृत क्रीड़ा महोत्सव में दूसरे दिन शुक्रवार को भी खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के साथ ही कई अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिले के आला अधिकारी भी पहुंचे। बालिकाओं की वालीबॉल प्रतियोगिता में डलमऊ टीम विजेता और हरचंदपुर टीम उपविजेता रही।
कैरम प्रतियोगिता में बालकों की अंडर-16 वर्ग में तनिश सोनी प्रथम, शेर खां द्वितीय, मोहित वर्मा तृतीय, ओपन वर्ग में प्रांशु पटेल प्रथम, रजनीश गुप्ता द्वितीय, आदित्य कुमार तृतीय, बालिकाओं की अंडर-16 वर्ग में शानवी पटेल प्रथम, प्रियांशी यादव द्वितीय, राधा तृतीय, ओपन वर्ग में साक्षी निगम प्रथम, शिवानी साहू द्वितीय, आराधना तृतीय रही।
विज्ञापन

चेस कंप्टीशन में बालकों की अंडर-16 वर्ग में प्रतीक श्रीवास्तव प्रथम, हर्षित पटेल द्वितीय, विवांक शुक्ला तृतीय, ओपन वर्ग में चंद्रप्रकाश प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय, विशाल कुमार तृतीय, बालिकाओं की अंडर-16 वर्ग में वरीशा खान प्रथम, प्रिया मिश्रा द्वितीय, शानवी पटेल तृतीय, ओपन वर्ग में आराधना प्रथम, शताक्षी श्रीवास्तव द्वितीय, छाया सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकों की ऊंची कूद में अनुभव मिश्रा प्रथम, रजत सिंह द्वितीय, अमन तृतीय, गोला फेंक में आयुष सिंह प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय, शिव शंकर तृतीय, बालिकाओं की लंबी कूद में डाली सोनकर प्रथम, अमिता द्वितीय, यशी यादव तृतीय, गोला फेंक में प्रिया प्रथम, काजल द्वितीय, खुशी तृतीय, ऊंची कूद में डाली सोनकर प्रथम, अमिता द्वितीय, पूनम तृतीय रही।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 55-59 किलो भार वर्ग में दीक्षा जितेंद्र, नेहा कुमारी, सादिका बानो, 48-51 किलो भार वर्ग में संभवी सिंह, सृष्टि, धम्मा दृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। हॉकी मुकाबले भी हुए।

डीएम-एसपी ने खेला चेस और बैडमिंटन
अमृत क्रीड़ा महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार पहुंचे। इन दोनों अफसरों ने चेस और बैडमिंटन खेल में भाग लिया। हॉकी मैच शुरू होने पर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed