{"_id":"68029b5eb68c6fef2a04ce1a","slug":"crores-of-rupees-are-being-bet-online-through-mahadev-satta-app-raebareli-news-c-101-1-rai1002-131235-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महादेव सट्टा ऐप के ज़रिए ऑनलाइन लग रहा करोड़ों का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महादेव सट्टा ऐप के ज़रिए ऑनलाइन लग रहा करोड़ों का दांव
Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में भी फैला आईपीएल सट्टे का जाल, दुबई से हो रहा संचालन
आशीष दीक्षित
रायबरेली। आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ सट्टा बाजार भी तेज़ी से सक्रिय हो गया है। रायबरेली में भी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क ने अपनी पकड़ बना ली है। दुबई से संचालित ‘महादेव सट्टा ऐप’ के ज़रिए जिले में अवैध सट्टेबाज़ी हो रही है।
बुधवार को पुलिस ने राहुल सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सट्टे का पैसा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होता है, जो फर्जी नाम पर खुलवाए जाते हैं। खाताधारकों को पहले मामूली रकम का लालच देकर अपने जाल में फंसाया जाता है और फिर खाता गिरोह के नियंत्रण में चला जाता है। सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि कानपुर और उन्नाव जैसे जिलों में भी यह नेटवर्क फैला है। महादेव ऐप की जड़ें छत्तीसगढ़ से जुड़ी हैं। लेकिन इसका संचालन दुबई से होता है। यह ऐप क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनावों तक पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है। महादेव ऐप की फ्रेंचाइज़ी भी दी जाती है और इसके यूज़र ग्रुप्स सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जो खुद को ऑनलाइन गेमिंग’ की आड़ में छिपाते हैं।
सट्टा अब मोबाइल पर
पहले जहां कागज़ की पर्चियों पर सट्टा लगाया जाता था। अब सट्टेबाज़ी मोबाइल ऐप्स और सोशल मीडिया ग्रुप्स के ज़रिए की जाती है। इसमें खिलाड़ी के स्कोर, चौके-छक्कों तक पर दांव लगाए जाते हैं। सट्टा लगाने वालों को मैच एनालिसिस देकर भाव (रेट) तय किए जाते हैं।
विज्ञापन
खुफिया तंत्र भी सक्रिय
सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
वर्जन
पुलिस को किया गया सतर्क
जिले में सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सभी थानों को सतर्क किया गया है।
— संजीव कुमार सिन्हा, एएसपी