फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crop

इंतजार में बीता पहला दिन, नहीं हुई गेहूं की खरीद

Thu, 01 Apr 2021 08:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
crop
खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में गुरुवार से आधी-अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं खरीद शुरू हो गई। पहले दिन कोई भी किसान गेहूं तौल कराने नहीं पहुंचा। पूरा दिन किसानों के इंतजार में बीत गया। हालांकि कई ऐसे केंद्र रहे हैं, जहां पर न केंद्र प्रभारी नदारद रहे।
विज्ञापन

केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगाए गए। गेहूं खरीद के लिए कोई प्रचार-प्रसार भी नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन मड़ाई करना अभी बाकी है। जल्द किसान गेहूं लेकर केंद्रों पर पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर किसानों ने गेहूं की फसल की बोवाई की है। किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई का कार्य शुरू करा दिया है। इस बार एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं तौल करने के लिए 82 क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्र प्रभारियों को समय से केंद्रों पर पहुंचकर तौल कराने के लिए कहा गया है। पहले दिन ही तौल कराने के नाम पर केंद्रों में अव्यवस्था दिखी। कई केंद्रों पर बैनर नहीं लगे मिले। पेयजल की सुविधा भी नहीं रही।

केंद्र प्रभारी भी नदारद रहे। डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल का कहना है कि पहले दिन कोई भी किसान गेहूं तौल कराने के लिए नहीं पहुंचा। केंद्रों पर गेहूं तौल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed