फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crop cut farmer feeding animals

फसल काटकर जानवरों को खिला रहे किसान

Sun, 04 Oct 2015 11:03 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों ने किसी तरह धान की रोपाई और अरहर, गन्ना, अरहर, उड़द, तिल आदि फसलों की बोवाई की थी। अब जब फसल कुछ बड़ी हुई तो बारिश ने अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


खासकर धान की फसल अधिक प्रभावित है। एक लाख 43 हजार 86 हेक्टेयर पर धान की रोपाई की गई थी। इसमें बछरावां, महराजगंज, हरचंदपुर, लालगंज, अमावां, डलमऊ क्षेत्रों में धान की रोपाई अधिक होती है।
विज्ञापन


पानी बिना फसल जहां सूख रही है, वहीं लपेटक रोग का असर तेजी से बढ़ रहा है। लपेटक रोग में धान की फसल की पत्तियां सूखकर पीली पड़ने लगती हैं।

राही ब्लॉक क्षेत्र के पूरे शिवा का पुरवा मजरे खागीपुर सड़वा के किसानों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को काटकर जानवरों को खिला रहे हैं। यही नहीं कई किसान ऐसे हैं, जो खेत में धान की फसल खड़ी है, लेकिन उसकी जोताई किए दे रहे हैं। सिर्फ इसी गांव में नहीं, बल्कि इसी ब्लॉक क्षेत्र के मनहेरू, जफरापुर, मटरू का पुरवा आदि गांव में भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय का कहना है कि बारिश न होने के कारण धान, उड़द, अरहर आदि की फसलें बर्बाद हुई हैं। जिससे किसान परेशान हैं। नहरों और सरकारी नलकूपों के माध्यम से किसानों की फसलों की सिंचाई कराने की व्यवस्था कराई जा रही है।


शासन के निर्देश पर नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि कितनी फसल सूखे से बर्बाद हुई है। वैसे इस बार अधिक फसल बर्बाद हुई है, जिसके चलते उत्पादन घटना तय है।,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed