फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crocodile seen near village

शारदा सहायक नहर की पटरी पर दिखा मगरमच्छ, हड़कंप

Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
crocodile seen near village
शारदा सहायक नहर पटरी पर दिखा मगरमच्छ। - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे महावीर मजरे गंगेहरा गुलालगंज गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर गांव वालों को मगरमच्छ दिखाई पड़ा। नहर में मगरमच्छ होने की खबर से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह पानी में कूद गया। टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

गांव के पास से शारदा सहायक नहर गुजरी है। बुधवार दोपहर बाद गांव के पास मवेशी चरा रहे लोगों को नहर की पटरी पर झाड़ियों के बीच विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ पानी से बाहर बैठा था। यह देख चरवाहों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

नहर में मगरमच्छ की खबर से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही कोलाहल सुनकर मगरमच्छ नहर में कूद गया। वन विभाग की टीम उसे खोजती रही, लेकिन नहीं दिखा। वन दरोगा रमेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ होने की सूचना मिली है। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed