{"_id":"5f04a74d8ebc3e43082be67f","slug":"criminal-raibaraily-news-lko529657661","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टवांटेड विकास दुबे के पोस्टर चस्पा, सूचना देने वाले को ढाई लाख का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टवांटेड विकास दुबे के पोस्टर चस्पा, सूचना देने वाले को ढाई लाख का ईनाम
विज्ञापन
14-रायबरेली में मंगलवार को शहर में जगह-जगह चस्पा आरोपी विकास दुबे के पोस्टर।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दबिश के दौरान सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में फरार मोस्टवांटेड अपराधी विकास दुबे पर शासन ने ढाई लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। मोस्टवांटेड के जिले में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा करा दिए गए हैं। उसकी सूचना देने वाले को ढाई लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।
मोस्टवांटेड व ढाई लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में प्रदेश की 60 टीमें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह नेपाल भाग गया है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि वह अभी भी देश में ही है। उसके मध्यप्रदेश या राजस्थान में होने की आशंका है। पुलिस का सबसे अधिक ध्यान मध्य प्रदेश पर है क्योंकि विकास का साला और कुख्यात अपराधी राजू खुल्लर की लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली है।
जिले की पुलिस ने कुख्यात विकास दुबे की तलाश के लिए जिले के सार्वजनिक स्थानों पर उसके वांटेड के पोस्टर चस्पा करवा दिए हैं। एएसपी नित्यानंद राय ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों को अपने अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों व वांटेड विकास दुबे के पोस्टर चस्पा करवाने के आदेश दिए हैं। उसकी सूचना देने वाले को ढाई लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। आरोपी विकास दुबे को तलाशने में जिले की पुलिस भी सतर्क है।