{"_id":"57e181724f1c1bab1ea823b1","slug":"young-man-killing-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र सदर में सोमवार रात प्रेम-प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे लाठी-डंडों से पीटा और कुल्हाड़ी व खुरपा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव घर के बाहर फेंक दिया।
प्रेमिका ने ही उसे फोन कर घर बुलाया था। सुबह वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी, एएसपी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए।
इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत सात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हत्या आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के कोलवा खुर्द गांव निवासी आनंद मिश्रा (35) पुत्र ज्ञानेश्वर प्रसाद मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पास में ही दुर्जन का पुरवा गांव की रहने वाली सुशीला से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि रात में प्रेमिका ने फोन कर आनंद को घर पर बुलाया था। इसी दौैरान उसके परिवार के लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
उसकी जमकर पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी व खुरपा से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को प्रेमिका के घर के बाहर ही फेंक दिया। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी से हड़कंप मच गया।
एसपी विनय यादव, एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और कोतवाल कमलेश पांडेय के साथ ही कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाल कमलेश पांडेय के मुताबिक मृतक का आरोपी सुशीला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसकी खातिर प्रेमी आनंद ने छह बीघा जमीन भी बेच दी थी। उसके पास कुछ नहीं बचा था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
बावजूद उसने सुशीला का साथ नहीं छोड़ा। सुशीला ने फोन कर आनंद को घर बुलाया था और फिर वारदात को अंजाम दे दिया गया। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी गायत्री देवी की तहरीर पर प्रेमिका सुशीला, उसके पति ओम प्रकाश, देवर हरिश्चंद्र, ममिया ससुर राम प्रकाश, राम प्रकाश के दो लड़के समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्र आयुष, अनुराग और आदित्य को छोड़ गया है। एसपी विनय यादव ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है।
एफआईआर दर्ज करके प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी हत्या आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई है। जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हाोंगे अाआैऔर सभी जेल भेजे जाएंगे।