{"_id":"5839d6324f1c1b967413c4dd","slug":"young-man-killed-in-raibareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में युवक की हत्या की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पहले बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। यही नहीं बाइक की नंबर प्लेट भी तोड़ दी गई, ताकि किसी को वारदात की भनक न लग सके। सुबह शव मिलने पर एएसपी व सीओ डलमऊ पहुंचकर वारदात की पड़ताल की। अब तक की पड़ताल में घटना के पीछे लेनदेन और जमीन के विवाद की बात सामने आई है। तहरीर पर पुलिस ने शक एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर धरावां गांव निवासी नियाज अली (32) सफाई कर्मचारी था। मौजूदा समय में उसकी तैनाती दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरी पयागपुर गांव में थी। 22 नवंबर को नियाज घर से काम के सिलसिले में बाहर निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया था। खोजबीन के बाद उसका कोई अता पता नहीं चल पाया था। मधुकरपुर गांव स्थित भोला पोषक नहर के पास शनिवार सुबह झाड़ियों में बोरे में भरा नियाज अली का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। बाइक की नंबर प्लेट टूटी थी। किसी की वारदात को जानकारी न होने पाए, इसके लिए हमलावरों ने बोरे के ऊपर से पुआल डाल दिया था। वारदात की जानकारी होने पर एएसपी वीरेंद्र यादव व सीओ डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय पहुंचे। एएसपी व सीओ ने आसपास के लोगों और परिवारीजनों से घटना की बाबत पूछताछ की। मृतक के भाई इशरार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका भाई नियाज अली जमीन के सिलसिले में शहर के तेलियाकोट निवासी कल्लू के पास गया था।
विज्ञापन
कल्लू ने ही उसके भाई की हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सीओ ने बताया कि कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब तक की जांच में लेनदेन और जमीन विवाद में वारदात होने की बात सामने आई है। मृतक की ससुराल उन्नाव जिले के मनकापुर में है। 21 नवंबर को मृतक के साले की शादी थी। इससे परिवार के लोग खुश थे। पर नियाज अली की हत्या से पूरे परिवार में रोना पिटना मच गया है। मृतक की पत्नी रुकइया बानो के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटियां शिफा (6), साहिबा (8), निदा (2) गमगीन हैं।
सफाई कर्मचारी की हत्या में डलमऊ कोतवाली पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। 22 नवंबर को घर न लौटने पर उसका भाई कोतवाली गुमशुदगी लिखाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले उसकी फोटो लाने की बात कही। पुलिस ने गुमशुदगी नहीं दर्ज की और न ही सफाई कर्मचारी की खोजबीन के लिए प्रयास किए। यदि सूचना पर पुलिस तेजी दिखाती तो शायद सफाई कर्मी जिंदा होता। परिवारीजनों में इसको लेकर नाराजगी भी है।
वहीं दो दिन से बाइक घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर खड़ी रही। हलका सिपाहियों की आवाजाही भी लगी रही। बावजूद लावारिस बाइक के बारे में जांच करना उचित नहीं समझा गया।एसपी विनय यादव का कहना है कि जमीन और लेनदेन विवाद में सफाई कर्मचारी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। तहरीर पर कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।