फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman burnt alive in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में जिंदा जली महिला

Thu, 31 Dec 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से महज महिला की हड्डियां मिली। उसका शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस को आशंका है कि महिला की जलाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पति पर हत्या किए जाने का संदेह है। सीओ सदर ने घटना की पड़ताल की और पति से पूछताछ की। तकिया मैदानपुर गांव निवासी गोविंद रैदास राजघाट स्थित एक मकान में किराए पर पत्नी किरन (35) के साथ रहता था।

बुधवार रात किरन की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। कमरे का अनाज, कपड़े समेत अन्य सामान भी जल गया। पति का कहना है कि उसके चाचा बीमार है।

रात में चाचा को देखने वह जिला अस्पताल गया था। सुबह लौटा तो उसकी पत्नी की जलकर मौत हो चुकी थी। पति की सूचना पर सीओ सदर सुशील कुमार मौके पर पहुंचे।

महिला का शव इस कदर जल गया था कि घटनास्थल से पुलिस को महज उसकी हड्डियां मिली। पुलिस ने बोरे में हड्डियां भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ सदर का कहना है कि मृतका गोरखपुर की रहने वाली थी। गोविंद रैदास और मृतका लखनऊ में मजदूरी करते थे। यहीं पर दोनों के बीच प्यार हो गया।

इस पर मृतका अपने पति को छोड़कर यहां गोविंद रैदास के साथ चली आई और शादी कर ली। गोविंद रैदास राजघाट के पास किराए का कमरा लेकर रहा था।

अब तक की जांच में पति पर ही हत्या किए जाने का शक है। पति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed