फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two women killed in fire

दो महिलाओं की आग में झुलसकर मौत

Fri, 04 Sep 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को आग में झुलसी दो महिलाओं की मौत हो गई। डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शरीर पर चिराग गिरने से एक महिला जल गई थी, वहीं गदागंज इलाके में दूसरी महिला ने आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन


उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका। दोनों महिलाओं ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
डीह के पूरे पासिन मजरे खुरहटी निवासी कैलाश राजगीर का काम करता है।

कैलाश के मुताबिक, गुरुवार रात उसकी पत्नी रेखा (27) व बच्चे घर में सो रहे थे। इसी बीच वहां रखा चिराग रेखा के शरीर पर गिर पड़ा। रेखा की चीख-पुकार पर उसकी नींद टूटी।
विज्ञापन


कैलाश ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गदागंज के सुल्तानपुर बढ़ैया गांव की मालती सिंह (40) संदिग्ध हालात में झुलस गई। ग्रामीणों की मानें तो महिला ने खुद अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई।


इसका पता चलने पर घर वालों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि महिला के आत्मदाह की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed