फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft of 40 million in the four houses and three shops

चार घर व तीन दुकानों में 40 लाख की चोरी

Wed, 19 Aug 2015 11:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की हवा निकाल दी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों और तीन सराफा दुकान से नकदी, जेवर समेत 40 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह घटनाओं की जानकारी से लोगों में हड़कंप मच गया। एक ही रात चोरी की कई वारदातों से लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। पुलिस जल्द जांच करके खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के धुन्नी सिंह नगर निवासी एवं कपड़ा व्यवसायी अदनान के घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह घर का सामान इधर-उधर बिखरा देख परिवारीजन दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी के मुताबिक, एक लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। खास बात ये रही कि जहानाबाद चौकी से चंद कदम दूरी पर ये वारदात हुई।

कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक, मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव निवासी अजमल और शहर के रहने वाले कृष्ण गोपाल की राही कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान है।

रात में चोरों ने जैक लगाकर दोनों दुकानों के शटर तोड़ दिए। कृष्ण गोपाल की दुकान से 20 हजार की नगदी समेत आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।

बगल स्थित अजमल की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर 75 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत दो लाख रुपये का सामान चुराया। सुबह दुकानदारों ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई।

 कहा कि पुलिस रात्रिगश्त में ढिलाई बरत रही है, जिसके चलते चोरी की घटनाएं हो रही हैं। राही प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर निवासी रामकृष्ण की भरतगंज कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान है।

मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में कमरे के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुस गए। घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। वारदात से लोगों में आक्रोश है।

 दुकानदार के मुताबिक, 36 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर समेत 18 लाख रुपये की चोरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।

एसओ केपी यादव का कहना है कि चोरी की सूचना पर जांच कराई जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी हसीन अहमद के घर में नकब लगा कर चोरों ने एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया।


 पड़ोसी रामबरन प्रजापति के यहां चांदी की 20 बिछियां, 11 हजार की नकदी समेत 50 हजार का माल उड़ाया। उधर, नौखेड़ा गांव में अर्जुन पासी के घर से 14 हजार रुपये की नकदी, कपड़ा बर्तन सहित 50 हजार रुपये की चोरी हुई। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है। एसओ दिनेश यादव का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed