फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man threw acid on the face scorching

युवक पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

Tue, 29 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 29 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में एसिड अटैक की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को एक युवक पर तेजाब डाल दिया गया। इससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना कहां और कैसे हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। चिकित्सकों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय एक युवक को जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने भर्ती कराया। इसके बाद वह सब चले गए।
विज्ञापन


युवक पर चेहरा तेजाब झुलसा हुआ था। वह घटना की बाबत युवक कुछ बता भी नहीं पा रहा था। काफी पूछताछ करने पर वह केवल अपना विनोद और निवासी गणेशगंज बता पाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक वह बोलने में असमर्थ है। चिकित्सक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि चिकित्सकों की सूचना पर मामला दिखवाया जा रहा है। सिपाहियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed