फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lovers had consumed some poisonous substance, died

प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा दी जान

Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 30 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The lovers had consumed some poisonous substance, died
रायबरेली में गुरुवार को खीरों थाना क्षेत्र के दूलापुर गांव के पास नहर किनारे युवक और युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खीरों  थाना क्षेत्र में बुधवार रात प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह पुरवा ब्रांच के किनारे दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल से जहरीला पदार्थ की डिबिया, पेड़ा और मोबाइल बरामद हुआ। थानेदार अनिल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। अधार कार्ड के जरिए दोनों की पहचान हो सकी।
विज्ञापन


एसपी हरिनारायण सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ के अनुसार खीरों थाना क्षेत्र के नोनैरा गांव की रहने वाली रोशनी (18) पुत्री रामबक्श लोधी और उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के बनिगांव निवासी अजय कुमार (20) पुत्र अयोध्या प्रसाद लोधी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों मौसेरे-भाई बहन थे।
विज्ञापन


इस पर लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया था। बुधवार रात में दोनों घर से भागे थे, लेकिन कहीं जाने के बजाय खुदकुशी कर ली। खीरों क्षेत्र के दूलापुर गांव के पास पुरवा ब्रांच के किनारे किसान जगन्नाथ पाल के खेत में दो शव पडे़ दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी की पहचान उसके जेब से मिले अधार कार्ड के जरिए हुई। वहीं प्रेमिका की पहचान ग्रामीणों ने की। मौके से जहरीला पदार्थ की डिबिया, पेड़ा, मोबाइल मिला है। रोशनी का पिता रामबक्श पंजाब में भट्ठे में नौकरी करता है। पिता के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 बजे तक रोशनी घर पर थी।

हम लोग खाना खाकर सो गए। बाद में रोशनी कहाँ और कब बाहर गई उसे जानकारी नहीं हुई। सुबह हम लोग खेतों में काम करने चले गए तो घटना की सूचना मिली। वही प्रेमी अजय के छोटे भाई दुर्गेश ने बताया कि उसका भाई अजय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। 15 जून को गांव आया था।


बुधवार शाम वह घर से बुआ के यहाँ पुरवा जाने की बात कहकर पैदल निकला था। वह यहाँ कब पहुंचा मुझे कोई जानकारी नहीं है। सुबह हम लोगों को घटना की जानकारी मिली। थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि मृतका रोशनी के पिता रामबक्स ने घटना की तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि उसकी बेटी रोशनी और मेरे साढ़ू के लड़के अजय के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed