{"_id":"592dc2b74f1c1bdf15bdc65e","slug":"student-murder-in-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से छात्र की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 31 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव में सोमवार रात दरवाजे पर सो रहे छात्र की कुल्हाड़ी से मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी से सनसनी फैल गई। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
ऐहार गांव निवासी मोहित निर्मल (14) पुत्र रामप्रसाद निर्मल घर के बाहर बने चबूतरे में चारपाई पर सो रहा था। उसके पास ही उसकी बहन भी दूसरी चारपाई में सो रही थी। सोमवार मध्य रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात लोगों ने मोहित पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
कुल्हाड़ी मृतक के चेहरे पर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वह छटपटाने लगा तो पास में ही लेटी बहन की नींद खुल गई। बहन ने भाई को खून से लथपथ देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने शोर मचाते हुए परिवारीजनों को जगाया और घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई। परिवारीजन पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए मोहित को सीएचसी ले गए। जहां डॉ. जयंत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां धर्मावती ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्घ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने वाली कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
मोहित कक्षा 10 का छात्र था। वह अक्षय शिक्षा निकेतन उमरामऊ में पढ़ता था। शाम को फोरेंसिक टीम मृतक के घर पहुंची। टीम ने जरूरी नमूने भरे। लोगों का मानना है कि समय पर फोरेंसिक टीम काफी देर में पहुंचे, जिससे अंदेशा है कि हमलावरों के निशान मिट गए होंगे।