{"_id":"7cb844c401779e858d8cf9004b25a470","slug":"student-killed-in-firing-woman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में छात्र की मौत, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में छात्र की मौत, महिला घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की मानें तो खुशी में इस कदर बराती मस्त थे कि लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई, जिससे यह घटना हुई। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ और थानेदार ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस ने हर्ष फायरिंग के मामले में दूल्हे के भांजा और चाचा को हिरासत में लिया है और बंदूक को भी बरामद कर ली है। मुजफ्फरपुर गांव निवासी विद्याशंकर मिश्रा की बेटी पूजा की शादी गुरुवार को थी। डीह थाना क्षेत्र के चंदलाही मजरे टेकारी गांव से बारात आई थी।
सुबह विदाई के समय मंडप के नीचे बारातियों की ओर से लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग की गई। गोली मुजफ्फरपुर गांव के ही सुल्तान (16) पुत्र मो. उस्मान के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दुल्हन की विदाई के समय मौैजूद महिला फूलदुलारी के सिर में गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गई। घटना के बाद जनातियों और बारातियों में भगदड़ मच गई। जो जिधर पाया, उधर भागकर जान बचाई।
घटना के बाद बाराती बिना दहेज का सामान लिए दुल्हन को बिदा कराकर भाग निकले। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर सुशील कुमार, भदोखर थानाध्यक्ष एसएन यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने घटना के बाबत परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। थानेदार एसएन यादव ने बताया कि घटना में प्रयुक्त की गई बंदूक राम प्रकाश निवासी डीह की है। बंदूक को बरामद कर लिया है।
एसओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में हिमांशू त्रिपाठी निवासी पीढ़ी फुरसतगंज जिला अमेठी, अतुल द्विवेदी निवासी पूरे चंदेल मजरे मझिलहा थाना डीह को हिरासत में लिया गया है। इसमें हिमांशू दूल्हे का भांजा और अतुल चाचा है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी बनने का था सपना
मृतक छात्र की मां जैतुन्निशा की अपने सबसे छोटे बेटे सुल्तान को पुलिस अधिकारी बनाना चाहती थी। उसने बताया कि बेटे ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से की थी। पढ़ाई में ठीक न होने के कारण उसका नाम एक निजी विद्यालय में कराया था। वह अपने तीन भाइयों इरफान, गुलफान, मुमताज से छोटा था। बेटे की मौत से मां रो-रोकर बेहाल थी। बेटे को याद करते ही कभी जमीन पर सिर पटकने लगती तो कभी छाती पीटने लगती।
एक पैर में जूता पहनकर भागा आरोपी
बंदूक से हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी हिमांशु निवासी पीढ़ी थाना फुरसतगंज हड़बड़ाहट में एक ही पैर में जूता पहनकर भागा था। 100 नंबर पर सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी खागीपुर सड़वा से एक टेम्पो पर सवार होकर जा रहा था, तभी पुलिस ने कलसहा गांव के पास टेम्पो रुकवा लिया। एक पैर में जूता न पहने होने के शक पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
रात भर होती रही हर्ष फायरिंग
बारात में शामिल लोगों ने रात भर हर्ष फायरिंग करते रहे। इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। नतीजतन यह घटना हो गई। लड़की के पिता विद्याशंकर ने इसका विरोध भी किया। इतना ही नहीं पुलिस ने भी रात में गांव जाकर हर्ष फायरिंग न करने की हिदायत दी, लेकिन बारातियों ने बात नहीं मानी। ग्रामीण इस घटना से बेहद खफा हैं।
हर्ष फायरिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। इसके लिए मैरिज हाल संचालकों को भी नोटिस दी जा रही है कि शादी, बारात के दौरान हर्ष फायरिंग कतई न की जाए। यदि हर्ष फायरिंग होती है तो इसके लिए संचालक भी जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम हैं, वह भी हर्ष फायरिंग को लेकर सजग रहें। यदि ऐसा होता तो वह भी कार्रवाई के दायरे में होंगे। हर्ष फायरिंग किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। मुजफ्फरपुर गांव की घटना में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।