फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   She and fiancée were kidnapped from Barabanki free

बाराबंकी से अगवा युवती व मंगेतर को कराया मुक्त

Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी से अगवा कर लाई जा रही एक युवती और उसके मंगेतर को पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़ा लिया। पुलिस ने अपहरण करने वाले दो ट्रक ड्राइवरों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि बाराबंकी की रैपुरा निवासिनी रीता देवी अपने मंगेतर बाराबंकी के सुबेहा निवासी बंशराज को टिफिन में खाना देने आई थी।
विज्ञापन


वह ट्रक संख्या यूपी 41 टी 8299 में क्लीनर है। बाराबंकी के ही धरौली निवासी ड्राइवर राजू और देवीगंज निवासी सोनू ने क्लीनर की मंगेतर को जबरन ट्रक के भीतर खींच लिया और ट्रक लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों ड्राइवरों ने क्लीनर और उसकी मंगेतर को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। दोनों ड्राइवर ट्रक भगाकर कस्बे के गांधी चौराहा ले आए।

यहां रीता ने पुलिस को देखकर शोर मचा दिया। इस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर अंबारा पश्चिम मोड़ पर क्लीनर व ड्राइवर में हाथापाई होने लगी।


जिससे ट्रक रुक गया। पुलिस ने क्लीनर व उसकी मंगेतर को मुक्त कराते हुए दोनों ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया। दोनों ड्राइवरों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed