{"_id":"57239a664f1c1b807aa91828","slug":"sculptures-stolen-from-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से मूर्तियां चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से मूर्तियां चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने गुरुवार रात मंदिर को निशाना बनाया। झारखंडेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां उठा ले गए। सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
चोरी हुईं मूर्तियों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने घटना का जल्द खुलासा नहीं होने पर जाम करके प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
झारखंडेश्वर मंदिर क्षेत्र के आशा रसीदपुर गांव में स्थित है।
इस मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की अष्टधातु की मूर्तियों की स्थापना करीब 25 साल पहले कराई गई थी। मंदिर के पुजारी सियाराम दास पास में कुटी बनाकर रहते हैं। गुरुवार रात मंदिर का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर मूर्तियां समेट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुजारी को रात में वारदात की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर में लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने वारदात को लेकर नाराजगी जताई। पुजारी का कहना है कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत तीन लाख से अधिक है।
घटना की तहरीर पुलिस को दी जाएगी। डीह थाना प्रभारी पवन त्रिवेदी का कहना है कि आशा रसीदपुर गांव स्थित झारखंडेश्वर मंदिर से मूर्तियां चोरी होने के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।