फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Revoked the license of two stores

दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Sat, 25 Jul 2015 11:19 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त और दो अन्य दुकानों के लाइसेंस
विज्ञापन
निलंबित कर दिए गए। तीन दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। खाद के 12 नमूने जांच को भेजे गए हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा है

अधिकारियों की टीम ने नसीराबाद में अग्रहरि खाद भंडार पर छापा मारा तो वहां बिना लाइसेंस के कीटनाशक और बीज बिकता मिला। खाद अधिक दाम पर बेची जा रही थी। दुकान को तत्काल निरस्त कर दिया गया।

भरतगंज में राजेश अग्रहरि की खाद की दुकान पर भी मनमानी मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा साहू खाद भंडार साकेतनगर और साहू खाद भंडार रामबाग की दुुकान में कमियां मिलने पर उनके लाइसें निलंबित किए गए हैं।


टीम के पहुंचने पर दुकान बंद कर भागने पर मौर्या बीज भंडार धई, सुभाष खाद भंडार परशदेपुर और अग्रहरि खाद भंडार परशदेपुर के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। डीएपी, जिंक व अन्य खाद के 12 नमूने लेकर टीम ने जांच के लिए भेजे हैं।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद की कालाबाजारी नहीं चल पाएगी। मनमानी करने वाले विक्रेताओं की दुकानों को निरस्त किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed