{"_id":"5706a0e74f1c1b3515c813a0","slug":"retired-employee-robbed-45-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे 45 हजार
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार काे रिटायर्ड कर्मचारी से हुर्ई लूट के बाबत पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी से 45 हजार रुपये लूट लिए। रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी एसजेएस स्कूल से पैदल घर जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी करना उचित नहीं समझा। इससे बदमाश भाग गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
शहर के निराला नगर निवासी एवं पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड लेखाधिकारी कृष्णचंद्र शर्मा दोपहर में एसजेएस स्कूल किसी काम से गए थे। इसके बाद पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही कचहरी रोड स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे, बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके आगे बाइक खड़ी कर दी।
इससे पहले कि कृष्णचंद्र कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए 45 हजार रुपये लूट लिए। शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाना उचित नहीं समझा। चौराहों की घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया, जिससे बदमाश आराम से भाग गए।
विज्ञापन
बाद में जहानाबाद पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। एसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।