फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC's driver arrested, many people questioned

एमएलसी का चालक गिरफ्तार, कई से पूछताछ

Wed, 05 Aug 2015 12:16 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा गांव में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल कई हमलावरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए आरोपी को एमएलसी का चालक बता रही है। बवाल के चलते  ग्रामीणों में अब भी दहशत बरकरार है। सभी हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि बवाल में एमएलसी के शामिल होने के साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा में सीसी मार्ग के लोकार्पण के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के अभद्र टिप्पणी के चलते बवाल हो गया था।

घटना में डीडीसी राजेंद्र यादव के भाई राजेश यादव, उसकी मां, भतीजा घायल हो गए थे। इस मामले में एमएलसी के खिलाफ लूट, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने समेत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने देर रात एक वाहन चालक जुबेर अहमद निवासी खीरों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि कई अन्य हमलावरों को भी हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed