फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Man shot, serious

युवक को गोली मारी, गंभीर

Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Man shot, serious
गोली मारी - फोटो : demo pic
बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे शेषपुर समोधा गांव निवासी मनीष कुमार साहू (24) पुत्र शिवशंकर साहू रैन गांव के निकट नहर के किनारे एक स्थान पर रात में बैठकर कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के अकोहरी गांव का रामबाबू अपने एक साथी के साथ वहां पर पहुंचा।
विज्ञापन


रामबाबू ने मनीष को असलहे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। सीएचसी के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि आरोपी रामबाबू की ससुराल घायल मनीष के गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मनीष और रामबाबू की पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी वजह से रामबाबू ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे गोली मारी है। रामबाबू और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द दोनों पकड़े जाएंगे।


भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ग्राम प्रधान के बेटे को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घायल युुवक को जिला अस्पताल के बजाय सीधे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। गोली किसने और क्यों की मारी, इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस जांच और तहरीर के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव के ग्राम प्रधान देवराज यादव का बेटा आशीष यादव चार पहिया गाड़ी से कहीं जा रहा था। भदोखर थाना क्षेत्र के साड़बरा गांव के पास किसी काम के लिए आशीष गाड़ी से नीचे उतरा था।

इसी दौरान उसे गोली लग गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके दाहिनी हाथ और पीठ के बाहरी हिस्से को छूते हुए निकल गई। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। सूचना पर भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के दौरान वहां पर कुछ लोग जानवर चरा रहे थे।


पूछताछ में चरवाहों ने घटनास्थल से गोली चलने की आवाज न सुनने की बात कही। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसकी जांच कराई जाएगी। मामले में उचित कार्रवाई होगी। परिवारीजन घायल को सीधे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed