फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   killing young man

युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Fri, 11 Aug 2017 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 11 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
killing young man
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कठगर गांव में युवक की हत्या के बाद गमगमीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कठगर गांव में शुक्रवार को तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। युवक तीन दिन से घर से लापता था। उसके चेहरे पर खून लगा था। इससे जाहिर है कि उसे मारा गया। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


कठगर गांव निवासी बद्री विशाल सिंह (38) पुत्र धीरेंद्र प्रताप किसानी करता था। तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। सुबह ग्रामीण गांव स्थित तालाब गए तो बद्री विशाल का शव देख दंग रह गए। देखते ही देखते घटना की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ विनीत सिंह, कोतवाल एके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। उसके चेहरे पर खून लगा था। मृतक की पत्नी रूमा सिंह और बड़े भाई अरुण सिंह का आरोप है कि बद्री विशाल तीन दिन पहले घर से निकले थे। किसी ने हत्या करके शव को तालाब में फेंक दिया है। सीओ का कहना है कि युवक की मौत की सही वजह सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed