{"_id":"56febf774f1c1b1f42f00105","slug":"jewelry-store-the-beatings-to-stop-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान बंद कराने को लेकर मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान बंद कराने को लेकर मारपीट, फायरिंग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के कैपरगंज मार्केट में शुक्रवार शाम सराफा की एक दुकान को बंद कराने को लेकर बवाल हो गया। दुकान बंद कराने पहुंचे लोगों ने सराफा व्यापारियों को पीटा और दहशत फैलाने के मकसद से एक पक्ष से कई राउंड गोलियां दागी गई।
इससे मार्केट में भगदड़ मच गई। पिटाई से चार लोगों को चोटें आई हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कैपरगंज मार्केट में शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अजय वर्मा, अमित वर्मा, विकास वर्मा की ज्वैल्स की दुकानें खुली थी।
हड़ताल की वजह से इन लोगों ने दुकानें खोलने पर विरोध जताया। कुछ लोग इन सराफा की दुकानों को बंद कराने के लिए मौके पर पहुंच गए। बताते है कि दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो दुकान बंद कराने पहुंचे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि दहशत फैलाने के मकसद से बंद कराने पहुंचे लोगों ने फायरिंग भी की। इससे मार्केट में भगदड़ मच गई। वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
मार्केट में सन्नाटा पसरा है। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तम्मू, सत्यम, राजेंदर, राजाराम व बनवारी पर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।