फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewelry store the beatings to stop, firing

सराफा दुकान बंद कराने को लेकर मारपीट, फायरिंग

Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store the beatings to stop, firing
फाय‌र‌िंग
सदर कोतवाली क्षेत्र के कैपरगंज मार्केट में शुक्रवार शाम सराफा की एक दुकान को बंद कराने को लेकर बवाल हो गया। दुकान बंद कराने पहुंचे लोगों ने सराफा व्यापारियों को पीटा और दहशत फैलाने के मकसद से एक पक्ष से कई राउंड गोलियां दागी गई।
विज्ञापन


इससे मार्केट में भगदड़ मच गई। पिटाई से चार लोगों को चोटें आई हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कैपरगंज मार्केट में शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अजय वर्मा, अमित वर्मा, विकास वर्मा की ज्वैल्स की दुकानें खुली थी।
विज्ञापन


हड़ताल की वजह से इन लोगों ने दुकानें खोलने पर विरोध जताया। कुछ लोग इन सराफा की दुकानों को बंद कराने के लिए मौके पर पहुंच गए। बताते है कि दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो दुकान बंद कराने पहुंचे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दहशत फैलाने के मकसद से बंद कराने पहुंचे लोगों ने फायरिंग भी की। इससे मार्केट में भगदड़ मच गई। वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।


मार्केट में सन्नाटा पसरा है। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तम्मू, सत्यम, राजेंदर, राजाराम व बनवारी पर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed