{"_id":"57e2d2d04f1c1bb770a822bc","slug":"frantically-firing-on-businessman-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग,
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में व्यवसायी पर फायरिंग के बाद गांव में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र मेें हमलावरों ने बुधवार को भट्ठा व्यवसायी पर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। व्यवसायी को तीन गोली लगीं, जिससे वह खून से लतपथ हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है। इस पर कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है।
बछरावां कस्बे के पटेल नगर सतेंद्र श्रीवास्तव (55) पुत्र गोकरननाथ श्रीवास्तव रामपुर सुदौली गांव में पप्पू मिश्रा के साथ भट्ठा लगाए हुए है। दोपहर में भट्ठे पर सतेंद्र चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार चार-पांच लोग पहुंचे और असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इससे सतेंद्र श्रीवास्तव के चेहरे व सिर पर गोलियां जा धंसी। गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग भट्ठे पर पहुंचे। घायल सतेंद्र श्रीवास्तव को आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां से लखनऊ ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है। थानेदार ने बताया कि बृजेश, कलीम, रीतेश निवासी रामपुर सुदौली और योगेश तिवारी निवासी मदाखेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। एसपी विनय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने हमलावरों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
महराजगंज सीओ गोपीनाथ सोनी घटना के बाद मौके पर पहुंचे। सीओ से जब घटना में शामिल आरोपियों के नाम की जानकारी की गई तो उन्होंने उनका नाम बताने से कतराते रहे। इससे सवाल उठता है कि जब सीओ नाम बताने से कतराते हैं तो वह अपराधियों के साथ सख्ती से कैसे निपटेंगे।