{"_id":"5925dd284f1c1b9430535d38","slug":"firing-on-three-friends-injuring-one-by-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार तीन दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 25 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार रात गल्ला मंडी के पास एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें एक युवक को गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। बताते हैं कि करीब दस राउंड फायरिंग की गई। इससे वहां पर सनसनी फैल गई।
सूचना पर सदर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा नगर निवासी शोएब (26) रात में अपने दो साथियों सद्दाम, आदिल के साथ एक बाइक पर बैठकर गल्ला मंडी की तरफ जा रहा था। बताते हैं कि इसी बीच हमलावरों ने असलहों से तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब दस राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
एक गोली शोएब के पैर में जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय, दरोगा रावेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पहुंची तो हमलावर बाइक छोड़कर गए। घायल को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाल का कहना है कि घायल के पिता मुमताज की तहरीर पर श्याम सोनकर, लालजी सोनकर, राहुल सोनकर, चांद हबड़ा, संजय करिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।