फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers unhappy with cuts Scope Substation

कटौती से खफा किसानों ने घेरा उपकेंद्र

Fri, 14 Aug 2015 11:21 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खीरों में बिजली की आपात कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सभी ने विद्युत उपकेंद्र खीरों का घेराव करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि 17 अगस्त तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 18 अगस्त को आंदोलन किया जाएगा। सूचना पर पहुंचे जेई को किसानों ने ज्ञापन सौंपा।


विद्युत उपकेंद्र खीरों से खीरों-पाहो, अजीतपुर, देवगांव, सतांव, निहस्था और विश्व बैंक फीडरों से बिजली आपूर्ति होती है। कहने को तो क्षेत्र में 16 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन हकीकत में महज तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


इससे किसान परेशान हैं। लो वोल्टेज की समस्या से विद्युत मोटरें काम नहीं करती है। सूचना पर पहुंचे जेई और किसानों की बीच नोकझोंक भी हुई। जेई ने किसी तरह किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसानों ने जेई को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो हम लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। जेई शैलेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed