फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's house wares made of five million

किसान के घर से पांच लाख का माल उड़ाया

Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer's house wares made of five million
सरेनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने एक किसान के घर से करीब पांच लाख के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। परिवारीजनों को रविवार सुबह चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। कुशलखेड़ा मजरे प्रेमचक निवासी जगतपाल किसानी करता है।

शनिवार रात परिवार के लोग घर के दूसरे हिस्से में बने कमरों में सो रहे थे। इसी बीच रात में चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियों से घर में उतर आए।

यहां कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां अलमारी व बक्सों में रखे जेवर लेकर भाग गए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो कमरे का बिखरा सामान व टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों को पता चला तो किसान के घर लोगों का मजमा लग गया। जगतपाल के मुताबिक घर से जेवरात और कीमत बर्तन समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की, लेकिन चोरों को कोई पता नहीं मिल सका। थानेदार आरके सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लालगंज-फतेहपुर मार्ग स्थित जनता बाजार में चोरों ने दो मोबाइल की दुकानों में धावा बोलकर एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।


पूरे मगरहन मजरे लालूमऊ गांव निवासी रिंकू और पूरे सूधू मजरे गौरारूपई गांव निवासी कोटी की मोबाइल की दुकान जनता बाजार में है।

शनिवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर मोबाइल, इनवर्टर, बैट्री समेत दोनों दुकानों से एक लाख का माल चोरी कर ले गए। तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed