{"_id":"a96044f8b702bae6b6f3a8bda3884d49","slug":"death-of-woman-in-sari-fire-scorching-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी में लगी आग से महिला की मौत, पति झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी में लगी आग से महिला की मौत, पति झुलसा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चूल्हे में खाना बनाते वक्त एक महिला जल गई। बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई। उधर मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या कर आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बुढनापुर गांव निवासी सुनीता (24) की शादी 2006 में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू गांव निवासी मायाराम उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी।
पति गुड्डू ने बताया कि देर शाम सुनीता चूल्हे में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। आग बुझाने में गुड्डू भी 40 फीसदी झुलस गया।
गंभीर हालत में दोनों को सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां देर रात सुनीता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई रामस्वरूप ने बहनोई गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बहनोई ने उसकी बहन को जलाकर मार डाला है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उसका कहना है कि बहनोई आए दिन किसी न किसी बात पर बहन को मारता पीटता था। एसओ केपी यादव ने बताया कि बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।