फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bridge collapse truck fell into the river, 5 injured

पुल ढहने से नाले में गिरा ट्रक, 5 घायल

Fri, 22 Jan 2016 11:13 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bridge collapse truck fell into the river, 5 injured
पुल टूटने के कारण 50 गांवों के 10 हजार से अधिक लोगों का उस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों को गतंव्य तक जाने के लिए आठ किमी अधिक रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के चलते पुल ढहा। हादसे की सूचना के बाद भी कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। ब्लॉक क्षेत्र में दृगपालगंज-ग्वाना मार्ग पर उधना नाला पड़ता है।
विज्ञापन


करौली गांव के पास नाले पर पुल बना था। दोपहर को हमीरपुर से मौरंग लादकर एक ट्रक (यूपी71टी-1997) दृगपालगंज की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे  ही पुल पर पहुंचा पुल का आधे से ज्यादा हिस्सा टूट गया। इससे ट्रक नाले में जाकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रक पर सवार मालिक अली हुसैन, चालक स्वामी प्रसाद, क्लीनर सोनू निवासी मेरापुर जिला फतेहपुर और दो श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी तरह ट्रक से   बाहर निकाला और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराया।


उक्त मार्ग से होकर चंदौली, ऐंधी, दृगपालगंज, बेहटा, डुमटहर, जतुवाखेड़ा, ग्वानामऊ, शिवपुरी, जेरी समेत 50 गांवों के 10 हजार लोगों का आना जाना रहता है।

पुल टूटने के कारण अब इन लोगों का आवागमन ठप हो गया। गतंव्य तक जाने के लिए ग्रामीणों का आठ किमी अधिक रास्त तय करके भीतरगांव से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed