{"_id":"5c9d1d38bdec22143439cf2f","slug":"body-of-missing-girl-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का सई नदी में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी का सई नदी में मिला शव
Fri, 29 Mar 2019 12:45 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता किशोरी का शव बुधवार को सई नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। आशंका है कि किशोरी का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामबख्श खेड़ा मजरे सरांय उमर निवासी राम समुझ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसकी पुत्री शांति (15) सोमवार को खेतों की ओर गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। रामसमुझ व उसका बेटा रामू मजदूरी करने गया है।
विज्ञापन
घर में सिर्फ मृतका की मां राम कुमारी व बहन नीतू है। मां और बहन लगातार उसे खोज रहे थे। इसी बीच सई नदी में शांति का शव उतराता दिखाई दिया। लोगों ने सूचना बछरावां पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल रवेंद्र सिंह पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन