फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Beat with a stick wife killed

पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला

Tue, 19 Apr 2016 12:23 AM IST
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Beat with a stick wife killed
रायबरेली में सोमवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैड़ेपुर गांव में महिला की हुई हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि सात फेरे लेने वाले पति ने ही अंजाम दिया। दवा कराने को लेकर मामूली सी बात पर हुए विवाद में आरोपी ने डंडे से प्रहार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नगर पालिका रायबरेली में संविदा सफाई कर्मी पद पर तैनात है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैड़ेपुर गांव निवासी काली प्रसाद नगर पालिका रायबरेली में सफाई कर्मी पद पर तैनात है। इधर, पैर खराब होने के कारण वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


वह डंडा लेकर चल रहा था। उसकी पत्नी शिवदेवी (35) भी बीमार चल रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह दवा कराने को लेकर दंपती में विवाद हुआ। बस इतनी सी बात पर सफाई कर्मी आपा खो बैठा और उसने पत्नी शिव देवी पर डंडे से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से शिवदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना उसके बेटे रोहित ने थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थानेदार श्रीराम पांडेय का कहना है कि दवा कराने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर काली प्रसाद ने  पत्नी के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed